Sunday, March 9, 2025

Humanity India Trust Aligarh branch celebrated International Women's Day with great pomp, honoured women handling the responsibility of administration by giving them mementoes and gifts

 ह्यूमैनिटी इंडिया ट्रस्ट अलीगढ़ शाखा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया, शासन प्रशाशन की जिम्मेदारी संभाले हुए महिलाओं को स्मृति चिन्ह और उपहार देकर सम्मानित किया। संस्था की तरफ से अध्यक्ष राज भारती, उपाध्यक्ष अंतरिक्ष वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष विनीत कुमार, सदस्य पुनीत सक्सेना एवं आशीष गौतम उपस्थित हुए। सम्मानित करने वाली महिलाओं में हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर के मुख्य महाप्रबंधक की धर्मपत्नी और परियोजना चिकित्सालय की डॉक्टर वसुधा यादव, जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय) की प्रिंसिपल एवं डीन डॉ वीणा माहेश्वरी, संस्था के संरक्षक की पत्नी डॉ नुजहत अख्तर, डॉ जरीन, के साथ साथ शहर की प्रमुख महिला चिकित्सकों को भी सम्मानित किया गया। पुलिस विभाग में कार्यरत महिला अधिकारी एवं महिला कर्मचारियों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। हमारे देश में महिलाओं का शासन, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं देश के प्रगति में बहुत ही बड़ा योगदान है और अब यह समय है कि हम सबको महिलाओं को बराबर मौका देकर और उन्हें आगे बढ़ाना चाहिए। सम्मानित होने वाली सभी अधिकारियों, चिकित्सकों एवं पुलिस कर्मियों ने संस्था का धन्यवाद करते हुए कहा कि हमारा हमेशा सहयोग आपके साथ है।












0 Comments:

Post a Comment

Featured Event

Humanity India Trust Aligarh branch celebrated International Women's Day with great pomp, honoured women handling the responsibility of administration by giving them mementoes and gifts

  ह्यूमैनिटी इंडिया ट्रस्ट अलीगढ़ शाखा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया, शासन प्रशाशन की जिम्मेदारी संभाले हुए महिलाओं को स्मृति ...