Saturday, October 12, 2024

A free health checkup camp was organized at the organization's office Antriksh Pet Shop, Ramghat Road.

 ह्यूमैनिटी इण्डिया ट्रस्ट अलीगढ़ शाखा के उपाध्यक्ष अंतरिक्ष वार्ष्णेय जी के आदरणीय पिताजी स्वर्गीय श्री बी. के. वार्ष्णेय जी की पांचवीं पुण्य तिथि पर आज एक निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन संस्था के कार्यालय अंतरिक्ष पेट शॉप रामघाट रोड पर किया गया शिविर में मेट्रो हॉस्पिटल नोएडा  से वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर फैसल ने अपनी टीम के साथ सहयोग दिया, डॉ. जितेंद्र अग्रवाल (पल्मोनोलॉजिस्ट बिल्लाजी चेस्ट & एलर्जी क्लिनिक, खैर) ने अपनी सेवाएं दी उनकी तरफ से पी. एफ. टी. की जांच भी की गई।इनके अतरिक्त दंत चिकित्सक डॉक्टर शिवानी गुप्ता ने मरीजों का दंत परिक्षण किया तथा जरूरत के हिसाब से मुफ्त दवा भी वितरित की। डॉ. रिजवान अहमद (एम . डी, मेडिसिन) का भी शिविर मे विशेष सहयोग रहा, डॉक्टर हेमंत सिंह (फिजियोथैरेपिस्ट) अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। लगभग 150 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया सभी को दवाएं निशुल्क दी गई। संस्था के उपाध्यक्ष रवि शर्मा, कोषाध्यक्ष विनीत कुमार, सदस्य गौरव कुमार, मुनीर अहमद, सौरव शर्मा पुनीत सक्सेना इत्यादि लोगो ने अपना भरपूर सहयोग दिया। अंतरिक्ष वार्ष्णेय जी ने शिविर के आयोजन और सफल बनाने के लिए संस्था के संस्थापक डॉ. सूर्य भान कुशवाहा जी और अध्यक्ष डॉ. राज भारती जी का आभार व्यक्त किया। शिविर में वरिष्ठ समाजसेवी व सदस्य रेलवे बोर्ड शिव नारायण शर्मा जी उपस्थित रहे। उन्होंने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्य करने वाले सभी सामाजिक कार्य कर्ता और संस्था का जितना आभार माना जाए कम है सही मायने में ऐसे लोग ही देश के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। 












Monday, October 7, 2024

A program on solving and managing youth problems was organised at Saraswati Vidya Mandir Inter College, Kasimpur Power House, courtesy of Humanity India Trust.

 ह्यूमैनिटी इण्डिया ट्रस्ट के सौजन्य से सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कासिमपुर पावर हाउस में युवा समस्याओं का समाधान और उनका प्रबंधन कार्यक्रम कराया गया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डा. फिरदोस जहां क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट (DEIC - COE) जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने अतिथि चिकित्सक का भव्य तरीके से स्वागत किया जिन्होंने बहुत ही सरल तरीके से बच्चो को मानसिक स्वास्थ्य व तनावमुक्त रहने के तरीके बताए। प्रधानाचार्य जी ने संस्था के अध्यक्ष राज भारती और सदस्य मुनीर जी को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य वक्ता डा. फिरदोस जहां को संस्था की तरफ से स्मृति चिन्ह एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। 










Sunday, October 6, 2024

To mark the completion of one year of Humanity India Trust Aligarh branch, the patron of the organization Dr. Mohammad Shahid Malik cut the cake at Rezima Wellness Center and distributed sanitary pads

 ह्यूमैनिटी इण्डिया ट्रस्ट अलीगढ़ शाखा के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रेज़िमा वेलनेस सेंटर पर संस्था के संरक्षक डॉक्टर मोहम्मद शाहिद मालिक ने केक काटा इसके पश्चात  डॉक्टर नुजहत अख्तर ने 50 महिलाओं को माहवारी से संबंधित जानकारी देकर सेनेटरी नेपकिन वितरित किए। दूसरा कार्यक्रम मन्नत हॉस्पिटल बरौला बाई पास पर डॉक्टर जरीन खान द्वारा माहवारी से जुड़ी जानकारी एवं साफ सफाई के बारे में महिलाओं को जागरूक किया गया और साथ ही उन्होंने 100 महिलाओं सेनेटरी नेपकिन वितरित किए। संस्था के अध्यक्ष राज भारती ने डॉक्टर्स को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के कोषाध्यक्ष विनीत कुमार और सदस्य गौरव कुमार, मुनीर अहमद का भरपूर सहयोग रहा। अन्त में शाखा के कार्यालय पर उपाध्यक्ष अंतरिक्ष वार्ष्णेय ने अलीगढ़ में संस्था के एक वर्ष सफलता पूर्वक पूर्ण होने पर केक कटकर सबको बधाई दी। उपाध्यक्ष रवि शर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए अलीगढ़ की सम्मानित जनता को धन्यवाद किया और सभी को बधाई दी।










Featured Event

Humanity India Trust Aligarh branch celebrated International Women's Day with great pomp, honoured women handling the responsibility of administration by giving them mementoes and gifts

  ह्यूमैनिटी इंडिया ट्रस्ट अलीगढ़ शाखा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया, शासन प्रशाशन की जिम्मेदारी संभाले हुए महिलाओं को स्मृति ...