Sunday, October 6, 2024

To mark the completion of one year of Humanity India Trust Aligarh branch, the patron of the organization Dr. Mohammad Shahid Malik cut the cake at Rezima Wellness Center and distributed sanitary pads

 ह्यूमैनिटी इण्डिया ट्रस्ट अलीगढ़ शाखा के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रेज़िमा वेलनेस सेंटर पर संस्था के संरक्षक डॉक्टर मोहम्मद शाहिद मालिक ने केक काटा इसके पश्चात  डॉक्टर नुजहत अख्तर ने 50 महिलाओं को माहवारी से संबंधित जानकारी देकर सेनेटरी नेपकिन वितरित किए। दूसरा कार्यक्रम मन्नत हॉस्पिटल बरौला बाई पास पर डॉक्टर जरीन खान द्वारा माहवारी से जुड़ी जानकारी एवं साफ सफाई के बारे में महिलाओं को जागरूक किया गया और साथ ही उन्होंने 100 महिलाओं सेनेटरी नेपकिन वितरित किए। संस्था के अध्यक्ष राज भारती ने डॉक्टर्स को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के कोषाध्यक्ष विनीत कुमार और सदस्य गौरव कुमार, मुनीर अहमद का भरपूर सहयोग रहा। अन्त में शाखा के कार्यालय पर उपाध्यक्ष अंतरिक्ष वार्ष्णेय ने अलीगढ़ में संस्था के एक वर्ष सफलता पूर्वक पूर्ण होने पर केक कटकर सबको बधाई दी। उपाध्यक्ष रवि शर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए अलीगढ़ की सम्मानित जनता को धन्यवाद किया और सभी को बधाई दी।










0 Comments:

Post a Comment

Featured Event

Humanity India Trust Aligarh branch celebrated International Women's Day with great pomp, honoured women handling the responsibility of administration by giving them mementoes and gifts

  ह्यूमैनिटी इंडिया ट्रस्ट अलीगढ़ शाखा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया, शासन प्रशाशन की जिम्मेदारी संभाले हुए महिलाओं को स्मृति ...